इंदौर. शहर के महालक्ष्मी नगर में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला डाॅक्टर के गले से चेन लूट ली। हालांकि महिला ने बदमाशों का सामना किया और बदमाश आधी चेन ही ले जा सके। चेन लूटने वाले बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। क्षेत्र में करीब 20 पुलिसकर्मी सीसीटीवी फुटेजों की छानबीन में जुटे हुए हैं।