इंदौर. तीन पुलिया पर रविवार शाम राजमाता जिजाऊ व शिवाजी महाराज बाल स्वरूप में नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा के आसपास शिवनेरी किले का रूप दिया गया है, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। प्रतिमा ग्वालियर से बन कर आई है, जो 9 फीट ऊंची है। वर्षों के बाद ऐसा क्षण आया जब छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज एक साथ, एक मंच पर आए।