26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में पुलिस कर्मियों की ‘छुट्टियां’ रद्द, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

MP News: त्योहरी सुरक्षा इंतजाम के तहत केंद्रीय सुरक्षा बल के रूप में सीआरपीएफ की एक कंपनी के साथ ही क्यूआरएफ सहित करीब डेढ़ हजार का अतिरिक्त बल भी शहर में पहले से मौजूद है...
2 min read
Google source verification
कॉलोनी के लेआउट में बदलाव का विरोध करना महंगा पड़ा, पुलिस में शिकायत दर्ज

कॉलोनी के लेआउट में बदलाव का विरोध करना महंगा पड़ा, पुलिस में शिकायत दर्ज- Demo pic

MP News: शहर में त्योहारों को देखते हुए शहर के सभी थाना क्षेत्रों में कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय से मिले निर्देश पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां आगामी आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। इंदौर में करीब डेढ़ हजार का अतिरिक्त बल पहले से मौजूद है। सभी थानों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी के साथ गश्त भी करने को कहा गया है।

अधिकृत सूत्रों का मुताबिक शहर में आगामी त्योहार ईद, नवरात्र, रामनवमी आदि के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर ने चारों जोन के डीसीपी और सभी थाना प्रभारियो को विशेष सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि अपने-अपने इलाकों के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण के साथ सूचना तंत्र को भी मजबूत बनाए रखा जाए। बीट प्रभारी अपनी बीटों में लगातार सक्रिय रहे और लोगों से संवाद बनाए रखें।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

गौरतलब है कि त्योहरी सुरक्षा इंतजाम के तहत केंद्रीय सुरक्षा बल के रूप में सीआरपीएफ की एक कंपनी के साथ ही क्यूआरएफ सहित करीब डेढ़ हजार का अतिरिक्त बल भी शहर में पहले से मौजूद है। यह बल इंदौर पुलिस को होली के पूर्व मिला था। आवश्यकता अनुसार इस बल का उपयोग जरूरत पडऩे पर किया जा सकेगा।

उधर, पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी हुए आदेश के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में भी त्योहारों के मध्य नजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां आगामी आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी की ओर से गत दिवस जारी उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के अनुसार अब कोई भी कर्मचारी बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के अवकाश नहीं ले सकेगा। केवल अब परिहार्य कारणों में ही छुट्टी दी जाएगी।

देहात क्षेत्र में मॉक ड्रिल

त्योहारी सुरक्षा के तहत इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र में भी सभी थानों में विशेष सतर्कता रखने के निर्देश आइजी (ग्रामीण) अनुराग ने दिए हैं। एसपी यांग चेन डोलकर भूटिया ने बताया कि कल महू अनुभाग के पुलिस थाना बल के रिस्पॉन्स टाइम के लिए मॉक ड्रिल की गई।

इसमें थाना मानपुर, बडग़ोंदा, किशनगंज, सिमरोल एवं महू का बल, एपीटीसी प्रथम वाहिनी और 15वीं वाहिनी का बल उपस्थित रहा। मॉक ड्रिल के बाद पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से फ्लैग मार्च भी निकाला। इसमें पांच थाना प्रभारी सहित सहित कुल 75 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।