23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर
मांगों को लेकर हड़ताल पर आंगनबाड़ी-ऊषा कार्यकर्ता
Play video

मांगों को लेकर हड़ताल पर आंगनबाड़ी-ऊषा कार्यकर्ता

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी, आशा और ऊषा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने सोमवार को सिविक सेंटर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Praveen Kumar Chaturvedi

•

Updated: 28 Mar 2023, 5:35 PM IST

जबलपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी, आशा और ऊषा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने सोमवार को सिविक सेंटर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि वे मांगों को लेकर ३० साल से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन, सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए मांगें पूरी होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। सिविक सेंटर में प्रदर्शन के बाद सभी रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

संयुक्त मोर्चा आईसीडीएस परियोजना अधिकारी संघ, पर्यवेक्षक संघ और आंगनबाड़ी कार्यकता व सहायिका संघ की बेमियादी हड़ताल के कारण शासन की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शन में डॉ. कांता देशमुख, गौरीशंकर लौवंशी, माधव ङ्क्षसह यादव, वीकेश राय, प्रशांत पुराविया, रितेश दुबे, मंजु दुबे आदि शामिल थे।