23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर
chaitra navratri ; माता शैलपुत्री के पूजन के लिए देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Play video

chaitra navratri ; माता शैलपुत्री के पूजन के लिए देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

महापर्व के पहले दिन देवी मंदिरों में माता शैलपुत्री का पूजन-अर्चन करने के लिए सुबह से भक्त पहुंचे। कई मंदिरों में देवी दर्शन के लिए भीड़ लगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Praveen Kumar Chaturvedi

•

Updated: 22 Mar 2023, 6:45 PM IST

जबलपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर बुधवार को शक्ति की भक्ति और आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र प्रारम्भ हो गया। मंदिरों व घरों में वैदिक विधि विधान के साथ घटस्थापना कर जवारे बोरे गए। अखंड ज्योतिकलश भी प्रज्जवलित किए गए। महापर्व के पहले दिन देवी मंदिरों में माता शैलपुत्री का पूजन-अर्चन करने के लिए सुबह से भक्त पहुंचे। कई मंदिरों में देवी दर्शन के लिए भीड़ लगी। गुरुवार को माता के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन होगा।

अखंड ज्योति कलश स्थापित
सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी सिद्धपीठ शंकराचार्य मठ सहित त्रिपुर सुंदरी मंदिर तेवर, छोटी खेरमाई, बड़ी खेरमाई व बूढ़ी खेरमाई मंदिरों में ज्योतिकलश स्थापित किए गए। यहां जवारे भी बोए गए। इन सभी देवी मंदिरों में बुधवार को भक्तों ने मनोकामना अखंड ज्योति कलश भी स्थापित किए। देवी उपासकों ने घरों में भी घटस्थापना कर जवारे बोए।