27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर
मां त्रिपुर सुंदरी का मनोहारी दिव्य दर्शन के लिए देखें वीडियो
Play video

मां त्रिपुर सुंदरी का मनोहारी दिव्य दर्शन के लिए देखें वीडियो

मां त्रिपुर सुंदरी का मनोहारी दृश्य देखने के लिए देखें वीडियो

Google source verification

जबलपुर. शहर से 15 किमी दूर से तेवर में विराजमान मां त्रिपुर सुंदरी का दर्शन करने आसपास के लोगों के साथ ही दूर-दूर से लोग आते हैं। पुजारी के अनुसार यहां पर लोग मां को मन्नत का नारियल बांधते हैं, जिससे प्रशन्न होकर मां भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं। नवरात्र में यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है। भक्तों को धूप से बचाने शामियाना लगाया गया है। यहां पर भक्त जो भी मुराद लेकर आता है मां उसे पूरा करती है। मां के प्रति लोगों में अटूट श्रद्धा है, लोग कोई भी नया काम शुरू करने से पहले मां का दर्शन करने जरूर आते हैं। यहां पर श्रद्धालु अखंड ज्योत जलवाते हैं और जवारा कलश की स्थापना करने सहयोग प्रदान करते हैं। मां की कीर्ति देश ही नहीं देश के बाहर भी है। विदेशी पर्यटक भी मां के दर्शन को आते हैं और मां के दर्शन पाकर स्वयं का धन्य करते हैं।