23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर
Ladli Bahna Yojana: उत्साह के साथ शिविर में पहुंची महिलाएं
Play video

Ladli Bahna Yojana: उत्साह के साथ शिविर में पहुंची महिलाएं

लाड़ली बहना योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। महिलाएं वार्डों में लगे शिविरों में आवेदन लेकर पहुंचीं तो सर्वर डाउन हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Praveen Kumar Chaturvedi

•

Updated: 26 Mar 2023, 6:28 PM IST

जबलपुर। लाड़ली बहना योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। महिलाएं वार्डों में लगे शिविरों में आवेदन लेकर पहुंचीं तो सर्वर डाउन हो गया। शाम तक 709 फॉर्म ही जमा हो सके। ज्यादातर महिलाओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
योजना के लिए ज्यादातर महिलाओं ने ईकेवायसी की प्रक्रिया पहले पूरी कर ली थी। 25 मार्च से ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिले की सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्र के 127 वार्डों और नगर निगम के 79 वार्डो में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में महिलाएं उत्साह के साथ पहुंचीं तो सर्वर डाउन हो गया। एक शिविर में बमुश्किल 10-15 फॉर्म ऑनलाइन जमा हो सके। ऐसे में सभी जगह लम्बी कतार लग गई। किसी का ईकेवायसी नहीं हो पा रही था तो कोई ओटीपी के इंतजार में उलझा रहा। कुछ जगहों पर मामूली विवाद हुआ।