18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर
video :  अब पंडा की मढिय़ा तक बंद हुआ मार्ग
Play video

video : अब पंडा की मढिय़ा तक बंद हुआ मार्ग

मेडिकल या धनवंतरि नगर से आने वालों गंगानगर से आना पड़ेगा

Google source verification

जबलपुर. त्रिपुरी सडक़ का निर्माण कार्य अधूरा होने के बावजूद उसे खोल देने से लोगों का अभी महज एक सप्ताह ही राहत मिली थी। इस मार्ग के खुलने से लोग सीधे गढ़ा बाजार या कछपुरा ओवर ब्रिज के लिए जा सकते थे। अभी एक सप्ताह ही बीता था कि गत दिवस गुरुवार से डॉ. साहू की क्लीनिक से पंडा की मढिय़ा तक का मार्ग बंद कर दिया है। इससे लोगों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब स्थिति यह है कि मेडिकल या धनवंतरी नगर से आकर गढ़ा बाजार या कछपुरा बिज पहुंंचने के लिए लोगों को गंगा नगर कॉलोनी रानी दुर्गावती स्कूल के सामने से आना पड़ेगा।