31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर

video story: जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदा खतरे के निशान पर बह रही

जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदा खतरे के निशान पर बह रही  

Google source verification

जबलपुर। पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। सावन जैसी झड़ी लगी। चौबीस घंटे में करीब डेढ़ इंच पानी बरसा। रुक-रुक कर लगातार बादलों के बरसने से शहर तर हो गया। तीन दिन से बादलों की मेहरबानी बनी रहने से पारे में नरमी आ गई है। शुक्रवार को तापमान सामान्य से नीचे चला गया। नमी भरी हवा चलने से रात में मौसम में ठंडक आ गई। गुरुवार की रात से शुक्रवार की रात के बीच 36.1 मिमी बारिश दर्ज होने के साथ ही सीजन में अभी तक 896.1 मिमी बारिश हो चुकी है।

24 घंटे में करीब डेढ़ इंच बारिश

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अधिकतम तापमान शुक्रवार को 28.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 92 प्रतिशत और शाम को 88 प्रतिशत थीं। हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। मौसम विज्ञान केन्द्र प्रभारी बीजे जैकब के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को बारिश हुई। पूर्वी मप्र के ऊपर लो प्रेशर एरिया के बने रहने से शनिवार को भी सम्भाग में ज्यादातर जगहों में गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। एक दो दिन में जिले में तेज बारिश हो सकती है।