23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर
खतरे के बीच लग रहीं दुकानें
Play video

खतरे के बीच लग रहीं दुकानें

फ्लाईओवर निर्माण के दौरान लापरवाही का आलम, बड़ी-बड़ी मशीनों से हो रहे निर्माण के बीच लगाए जा रहे अंडे-चाट वालों के ठेले, न निर्माण एजेंसी दे रही ध्यान न प्रशासनिक अधिकारियों की पड़ रही नजर, कभी भी गम्भीर हादसा होने की आशंका
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Sanjay Umrey

•

Updated: 18 Mar 2023, 6:34 PM IST

जबलपुर। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान जगह-जगह लापरवाही देखने को मिल रही है। निर्माण स्थल रानीताल में तो लापरवाही की हद हो रही है। यहां भारी भरकम मशीनों से कार्य हो रहा है, और उन्हीं के बीच अंडे, चाट आदि के ठेले लग रहे हैं। इन ठेले वालों को यहां खड़े होने से रोकने वाला कोई नहीं है। नीचे आवागमन रोके बिना ऊपर मशीनों से निर्माण कार्य, बैल्डिंग वर्क आदि किया जाना समझ से परे है। प्रशासन की अनदेखी के चलते पहले ही यह डगर खतरे से भरी है, उस पर यहां इस तरह से दुकानें लगना और भी अप्रिय घटनाओं की आशंका बढ़ा रहा है।