जबलपुर। स्त्री के जीवन में चाहे जितने उतार-चढ़ाव हो, लेकिन उन्हें अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए भी कर्तव्यों का निर्वहन करना पड़ता है। ‘ऐ लड़की’ नाटक की कहानी में कलाकारों ने स्त्री के सम्पूर्ण जीवन की कहानी को मंचित किया। शनिवार को शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में विवेचना थिएटर ग्रुप ने ऐ लड़की नाटक का मंचन किया गया। ग्वालियर परिवर्तन समूह के कलाकारों के अभिनय, कथा वस्तु और प्रस्तुतिकरण देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। परिकल्पना और निर्देशन अयाज खान का था।