जबलपुर. शहर के 30 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने आईएस और आईपीएस बनने किस्मत आजमाई। कलेक्टर भरत यादव ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मॉडल स्कूल, ब्यौहारबाग, सेंट अलॉयसियस स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम थी। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश देनें से पहले परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों ने जांच की। घड़ी, मोबाइल व अन्य वस्तुओं को बाहर रखवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।