31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगदलपुर
महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति
Play video

महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति

मंदिरों में पूजे गए देवों के देव महादेव, शहर के मंदिरों के अलावा अंचल के शिवालयों में लगा तांता - गुप्तेश्वर, चित्रकोट, देवड़ा में दर्शन के लिए सुबह से लगी रही कतार जगदलपुर। शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि शनिवार को शहर के साथ ही अंचल के मंदिरों में भक्तों ने पूरे भक्तिभाव से मनाया। इस खास दिन पर दिनभर हर तरफ शिव की भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिरों में दर्शन के लिए शिव भक्तों की सुबह से ही कतार लगनी शुरू हो चुकी थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Suresh Das

•

Updated: 19 Feb 2023, 1:25 AM IST

शहर के दलपत सागर के मध्य स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों ने घंटों कतार में लगकर बोट का इंतजार किया और अपनी पारी आने पर मंदिर तक पहुंच महादेव का जलाभिषेक किया। यहां पर दलपत सागर महाशिवरात्रि उत्सव समिति के साथ नगर निगम प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के सारे इंतजाम किए हुए थे। इसी तरह शहर के महादेव घाट, भंगाराम चौक, सीताराम शिवालय जैसे प्रमुख शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

गुप्तेश्वर, चित्रकोट, देवड़ा, तीरथगढ़ में लाखों भक्तों ने किए दर्शन

कोरोना का असर खत्म होने के बाद इस साल महाशिवरात्रि पर मंदिरों में पहले की तरह की भीड़ देखने को मिली। ओडिशा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर के अलावा चित्रकोट, तीरथगढ़ स्थित मंदिर और देवड़ा महादेव के शिवालय में दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो चुकी थी। एक अनुमान के अनुसार इन सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि के मौके पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इन स्थानों पर मंदिर और मेला प्रबंधन समिति भीड़ को संभालने के लिए व्यापक व्यवस्था की हुई थी। मेले में पुलिस बल का प्रबंध किया गया, वहीं मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए भंडारे आदि का भी प्रावधान रखा गया।

दलपत किनारे से लेकर शहर में जगह-जगह भंडारामहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में जगह-जगह पर अलग-अलग समितियों ने भंडारे का आयोजन कर मानव सेवा की। दलपत सागर के किनारे दलपत सागर महाशिवरात्रि उत्सव समिति के द्वारा महाभंडारे का आयोजन किया गया है,जिसमें महापौर सफीरा साहू ने निगम अध्यक्ष कविता साहू ,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,एमआईसी सदस्य सुशीला बघेल ,अनीता नाग,पार्षद योगेंद्र पांडे ,सुनीता सिंह ,ललिता राव ,पूर्व पार्षद संग्राम सिंह राणा,आयुक्त दिनेश कुमार नाग के साथ मिलकर प्रसाद वितरण किया।