13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
6 दुकानों में मचा हाहाकार, लाखों का सामान जल कर खाक
Play video

6 दुकानों में मचा हाहाकार, लाखों का सामान जल कर खाक

आग इतनी भयंकर थी कि 6 दुकानों को पकड़ लिया। लक्ष्मी हैंडलूम की दो दुकान मिलाकर एक दुकान बना रखी है, वहीं स्टोर बना कर सामान रखा था।
Google source verification


भरतपुर। गंगा मंदिर के समीप सेठ लालचंद कांपलेक्स की दुकानों में आग लग गई, जिससे दुकानों में भरा कपड़े का सामान जलकर खाक हो गया। सेठ लालचंद कांपलेक्स में एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि 6 दुकानों को पकड़ लिया। लक्ष्मी हैंडलूम की दो दुकान मिलाकर एक दुकान बना रखी है, वहीं स्टोर बना कर सामान रखा था।
जो जल कर खाक हो गया। बगल में गोयल क्लॉथ स्टोर साड़ी के शोरूम में भी आग लग गई। आग बुझाने में 10 दमकलों का उपयोग किया गया। आग रात में करीब 2:30 बजे लगी। एक दमकल कुम्हेर से व एक दमकल नदबई से मंगवाई गई। आग बुझाने में आसपास के लोगों का भी सहयोग रहा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 7:00 बजे आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग पूरी तरह से शांत हो चुकी है। व्यापारी अपनी दुकानों से जले हुए सामान को बाहर निकाल रहे हैं। दमकल प्रभारी नीरज कुंतल ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि इसके लिए 10 दमकलों का प्रयोग किया गया। नदबई से और कुम्हेर से भी दमकल मंगवानी पड़ी। मेयर शिवसिंह भोंट व समाजसेवी गिरधारी तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के दौरान कोतवाली थाना पुलिस व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।