13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Play video

एक शख्स को भीड़ ने चोटी काटने के इल्जाम में पीट पीट कर मार डाला। मेवात से सटा इलाका है ये, वायरल हो रहा है वीडियो

एक शख्स को भीड़ ने चोटी काटने के इल्जाम में पीट पीट कर मार डाला। मेवात से सटा इलाका है ये, वायरल हो रहा है वीडियो

Google source verification

image

manish bhati

Aug 04, 2017

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भीड़ एक शख्स के हाथ पैर बांध कर बेरहमी से पीट रही है। वीडियो को नसीर अहमद नाम के एक फेसबुक यूजर ने अपने वॉल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि जिस शख्स को भीड़ मार रही है वो **** समुदाय से ताल्लुक रखता है। नसीर अहमद नाम के इस फेसबुक यूजर ने वीडियो पस्ट करते हुए लिखा है कि ये वीडियो राजस्थान में भरतपुर के सीकरी का है। मार खा रहे शख्स का नाम हाफिज़ मोहम्मद मुकीम है। इस शख्स को **** काटने का इल्ज़ाम लगाकर भीड़ ने बेरहमी से पीटा। हाफिज़ को दिमागी रूप से कमजोर बताया गया है। इस फेसबुक पोस्ट में ये भी लिखा गया है कि अभी तक इसके घरवालों ने घटना पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। इस वीडियो के अपलोड होने के 12 घंटों के भीतर ही इसे लगभग 5 हजार लोग शेयर कर चुके हैं।

वीडियो पर लोगों के ढेर सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि इस शख्स को हिंदुओं की बीड़ ने मारा है। हालांकि वीडियो अपलोड करने वाले निसार अहमद ने ये कहीं नहीं लिखा है कि हाफिज़ को पीटने वाले लोग किस धर्म के थे।

आपको बता दें कि इस समय राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात के अंधेरे में लड़कियों की चोटी काटने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। अभी दो दिन पहले ही यूपी के आगरा में एक वृद्ध महिला को लड़कियों की चोटी काटने वाली चुड़ैल बताकर भीड़ ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। ये महिला भी मानसिक तौर पर बीमार बताई जा रही थी। अब भरतपुर का ये वीडियो आया है जिस सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि पत्रिका.कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।