27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बेंगलूरू में एयर शो 2019 से एक दिन पहले टकराए दो सूर्यकिरण विमान
Play video

बेंगलूरू में एयर शो 2019 से एक दिन पहले टकराए दो सूर्यकिरण विमान

https://www.patrika.com/jaipur-news बेंगलूरू में एयर शो 2019 से एक दिन पहले टकराए दो सूर्यकिरण विमान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vinod Kumar Sharma

•

Updated: 19 Feb 2019, 2:45 PM IST

बेंगलुरु के समीप येलहांका में मंगलवार को सूर्यकिरण के दो विमान आपस में टकरा गए। यह घटना उस समय हुई जब ये दोनों विमान हवा में करतब दिखा रहे थे। हादसे के वक्त दोनों दोनों पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए। बेंगलुरु में बुधवार से एयरशो 2019 की शुरुआत होने वाली है। विमान जहां गिरे हैं उसके आस-पास के इलाके में पुलिस ने घेराबंदी डाल दी है। विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। किसी को भी घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बताया गया कि दुर्घटना के समय दोनों विमान रिहर्सल पर थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों पायलटों के अलावा एक नागरिक भी जख्मी हुआ है। दुर्घटनास्थल पर विमानों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और वे आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे और उन्होंने एंबुलेस से पायलटों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि कुछ दिनों पहले एचएएल एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय लड़ाकू विमान मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

 

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़