27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Alwar Murder Mystery : ‘क्या रंग लाई मेरी दुआ…’ रील बनाने की शौकीन थी लक्ष्मी, सोशल मीडिया पर पुलिस की निगाहें
Play video

Alwar Murder Mystery : ‘क्या रंग लाई मेरी दुआ…’ रील बनाने की शौकीन थी लक्ष्मी, सोशल मीडिया पर पुलिस की निगाहें

Alwar Blue Drum Murder Mystery: मकान मालिक की पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में इस एंगल को लव अफेयर से जोड़कर देखा जा रहा है।
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Aug 18, 2025

जयपुर। अलवर के खैरथल-तिजारा हत्याकांड मामले ने मेरठ की उस वारदात की याद दिला दी है, जिसमें ड्रम में शव मिलने से हड़कंप मच गया था। किशनगढ़बास कस्बे की आदर्श कॉलोनी में रविवार को एक किराए के मकान की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हंसराम उर्फ सूरज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव को तेजी से गलाने के लिए उस पर नमक भी डाला गया था। एसपी मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने यूपी और राजस्थान में अलग-अलग जगह दबिश दी। इस दौरान मृतक युवक की पत्नी लक्ष्मी देवी उर्फ सुनीता और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक हंसराम की पत्नी लक्ष्मी सोशल मीडिया पर रील बनाती है और उसने कई वीडियो अपलोड किए हैं। हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो में लक्ष्मी अपने पति और बच्चों के साथ नजर आ रही थी, जिसमें बैकग्राउंड में ‘क्या रंग लाई मेरी दुआ, ये इश्क जाने कैसे हुआ…’ गाना था। इन वीडियोज के आधार पर भी पुलिस सुराग जुटाने में लगी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़