3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Anant chaturdashi 2024 : अनंत चतुर्दशी कल, मंदिरों में होगी भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा अर्चना
Play video

Anant chaturdashi 2024 : अनंत चतुर्दशी कल, मंदिरों में होगी भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा अर्चना

भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई जाएगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 16 Sep 2024, 3:04 PM IST

जयपुर. भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई जाएगी। ठिकाना मंदिर श्री गोविंददेवजी में राजभोग झांकी से पूर्व निज मंदिर में शालिग्रामजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद राजभोग झांकी के दर्शन होंगे। सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि इस मौके पर ठाकुरजी को केसरिया लप्पा जामा पोशाक धारण करवाई जाएगी।

वहीं श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर 14 गांठ वाला अनंत सूत्र अर्पित करेंगे। घरों में श्रद्धालु अनंत भगवान की कथा सुनेंगे और 14 गांठ वाला रक्षा सूत्र हल्दी और रोली लगा कर हाथ पर बाधेंगे। इसी दिन गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी। गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते हुए गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही गणेशोत्सव का समापन हो जाएगा। कई जगह सामूहिक आयोजन भी होंगे। ( फाइल वीडियो )