25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Artificial Rain रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश “ड्रोन को नहीं मिले सिग्नल”, क्लाउड और क्राउड की समस्या
Play video

Artificial Rain रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश “ड्रोन को नहीं मिले सिग्नल”, क्लाउड और क्राउड की समस्या

Artificial Rain रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश "ड्रोन को नहीं मिले सिग्नल", क्लाउड और क्राउड की समस्या
Google source verification

Artificial Rain जयपुर के रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश के लिए आसमान में ऊंचाई छूने से पहले ड्रोन दो बार जमीन पर आ गिरा। बादलों के 400 मीटर से भी ऊपर होने के कारण क्लाउड सीडिंग नहीं हो सकी।

“ड्रोन को नहीं मिले सिग्नल”

कृत्रिम बारिश के इस कार्यक्रम से जुड़े राकेश अग्रवाल ने बताया कि ड्रोन उड़ाने का प्रयास किया गया लेकिन जीपीएस सिग्नल काफी वीक हो गए थे। उन्होंने बताया कि अलग अलग टेलीफोन नेटवर्क्स की वजह से जीपीएस सिग्नल लोस्ट होता रहा। राकेश अग्रवाल ने बताया कि दो तीन दिन में फिर ट्राई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मल्टीपल नेटवर्क की वजह से दिक्कत आई।

जीपीएस सिग्नल लोस्ट

अग्रवाल के मुताबिक अभी 400 फीट की ऊंचाई तक ही जाने की परमीशन थी। इसे लेकर अभी बातचीत चल रही है… और हाइट पर ले जाने की कोशिश की जाएगी। एक वीक में परमीशन मिल सकती है। उन्होंने क्राउड अधिक होने को भी जीपीएस सिग्नल लोस्ट होने का कारण बताया। वहीं बांध पर भारी भीड़ पहुंच जाने से प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। रामगढ़ आंधी सड़क मार्ग पर लम्बा जाम लग गया।