11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
स्वास्थ्य केन्द्र जल्दी शुरू कराओ, राजस्व अदालत भी फैसलों में कम समय लगाएं
Play video

स्वास्थ्य केन्द्र जल्दी शुरू कराओ, राजस्व अदालत भी फैसलों में कम समय लगाएं

मुख्यमंत्री शर्मा ने सौ दिवसीय कार्ययोजना एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Google source verification

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा को ध्यान में रखते हुए सौ दिवसीय कार्ययोजना में शामिल कार्यों की गति बढ़ाने व उनमें पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आमजन तक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए रोडमैप तैयार कर नए स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही, राजस्व अदालतों में फैसले में लगने वाले समय में कमी लाने को भी कहा।
मुख्यमंत्री शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सौ दिवसीय कार्ययोजना, बजट सहित अन्य घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए राजस्व संबंधी दस्तावेजो को दुरुस्त करने जैसे कार्यों को अभियान चलाकर पूरा किया जाए।
यह दिए निर्देश
उद्योग एवं उद्यमिता-योजनाओं से युवा उद्यमियों को जोडा जाए। उद्योग संबंधी योजनाओं, कार्यों एवं नवाचारों को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, जिससे विद्यार्थी उद्यमशीलता के लिए प्रोत्साहित हों।
निर्माण कार्य- निर्माण कार्यों के लिए भुगतान करने सेे पहले उनका निरीक्षण व भौतिक सत्यापन करें, ताकि उनकी गुणवत्ता बढ़ाई जा सके। भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।
सहकारिता- कार्य एवं योजनाओं को धरातल तक पहुंचाकर बदलाव सुनिश्चित किया जाए।
स्वास्थ्य- नए उप स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्यो में तेजी लाई जाए। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के गठन, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढोतरी सहित अन्य योजनाएं भी शीघ्र पूरी हों।
पुलिस- बीट सिस्टम को तकनीकी दक्षता के साथ प्रभावी बनाया जाए।
आध्यात्मिक संस्कृति- त्यौहारों के आयोजन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए और तीर्थस्थलों पर दर्शनार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएं।
कृषि- कृषि मंडियों को आधुनिकता के साथ विकसित किया जाए। इनके लिए भू-खण्ड, निर्मित दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में नवाचारों को अपनाया जाए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़