14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
स्मार्टफोन के दौर में जवानों को सोशल मीडिया से दूर रखना मुश्किल-जनरल बिपिन रावत
Play video

स्मार्टफोन के दौर में जवानों को सोशल मीडिया से दूर रखना मुश्किल-जनरल बिपिन रावत

सेना प्रमुख ने कहा स्मार्टफोन के दौर में जवानों को सोशल मीडिया से दूर रखना मुश्किलहमें सलाह दी गई है कि हम सैनिकों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दें

Google source verification

भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा है, “आधुनिक युद्धकला में सूचना युद्धकला (info warfare) अहम है, और इसी के तहत हमने अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में बात करना शुरू कर दिया है… अगर हम AI का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हमें सोशल मीडिया के ज़रिये एन्गेज होना ही पड़ेगा, क्योंकि जो भी हम पाना चाहते हैं, उसमें से बहुत कुछ सोशल मीडिया के ज़रिये ही हासिल होगा…” चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल बिपिन रावत ने कहा, “हमें सलाह दी गई है कि हम अपने सैनिकों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दें… क्या आप एक सैनिक को स्मार्टफोन रखने से रोक सकते हैं… अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं रोक सकते, तो बेहतर होगा, उसकी अनुमति दे दें, लेकिन अनुशासन के तरीके लागू करना अहम होगा…” सेनाप्रमुख ने कहा, “सोशल मीडिया कहीं नहीं जाने वाला, और सैनिक भी उसका इस्तेमाल करेंगे… हमारा दुश्मन भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल मानसिक युद्धकला के रूप में हमें धोखे में डालने के लिए करेगा, सो, हमें भी उसका फायदा उठाना ही होगा…”