जनगणना-2027 के पहले चरण(India Census 2027) की तैयारी शुरू हो गई है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर माह में प्री-टेस्ट (Census Pre Test)के साथ जनगणना की औपचारिक शुरुआत होगी। राजस्थान (Rajasthan Census)में इसके लिए चार क्षेत्र चुने गए हैं—जयपुर की एक कच्ची बस्ती, बाड़मेर शहर के 7 वार्ड और बाड़मेर जिले के दूरदराज के 21 गांव, साथ ही डूंगरपुर जिले के सांगवाड़ा आदिवासी क्षेत्र के 58 गांव। यहां जनगणना के प्रस्तावित सवालों को घर-घर जाकर पूछा जाएगा।