15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
CBSE 10th Result 2026 : बेटियां फिर रहीं टॉपर, 94.78% के साथ 10वें स्थान पर रहा अजमेर रीजन
Play video

CBSE 10th Result 2026 : बेटियां फिर रहीं टॉपर, 94.78% के साथ 10वें स्थान पर रहा अजमेर रीजन

CBSE 10th Result 2026 : बेटियां फिर रहीं टॉपर, 94.78% के साथ 10वें स्थान पर रहा अजमेर रीजन

Google source verification

CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई ने दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बेटियां फिर टॉप पर रही हैं। 94.78 प्रतिशत के साथ अजमेर रीजन इस बार देश में दसवें पायदान पर रहा। पिछले साल के मुकाबले यहां दसवीं के परिणाम में 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल 95.44 प्रतिशत के साथ रीजन छठे स्थान पर रहा था। इस बार यह चार पायदान नीचे लुढ़क गया है, जबकि 2024 में यह पांचवें स्थान पर रहा था। अजमेर रीजन में इस बार दसवीं की परीक्षा में 56,975 छात्र और 41,232 छात्राएं शामिल हुईं। इनमें छात्राओं का परिणाम 95.88 प्रतिशत रहा है, जबकि छात्रों का परिणाम 94 प्रतिशत रहा है। छात्राओं का परिणाम छात्रों से 1.88 प्रतिशत अधिक रहा है। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच कराई गई थीं। सीबीएसई ने इस बार भी टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।