26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कांग्रेस भ्रम पैदा न करें, हमारा कोई गठबंधन नहीं :  अखिलेश
Play video

कांग्रेस भ्रम पैदा न करें, हमारा कोई गठबंधन नहीं : अखिलेश

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 20 Mar 2019, 12:15 AM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन के लिए सात सीटें छोडऩे के एलान पर बसपा अध्यक्ष मायावती के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने सोमवार को ट््वीट कर कांग्रेस पर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में एसपी, बीएसपी और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है। कांग्रेस पार्टी किसी तरह का कन्फ्यूजन ना पैदा करे!Ó उन्होंने लिखा कि हमारा यहां बना गठबंधन अकेले भाजपा को पराजित करने में पूरी तरह सक्षम है। गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन के नेताओं के लिए सात सीटें छोड़ रही है। इससे पहले 12 जनवरी को मायावती और अखिलेश ने कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली संसदीय सीटें छोडऩे का एलान किया था।