26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कांग्रेस की मध्यम वर्ग पर कर बोझ बढ़ाएगी : मोदी
Play video

कांग्रेस की मध्यम वर्ग पर कर बोझ बढ़ाएगी : मोदी

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 11 Apr 2019, 12:00 AM IST

पणजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा है कि अब इस पार्टी ने खुले आम दावा किया है कि देश का मध्यम वर्ग स्वार्थी है और इसलिए वह इस श्रेणी के लोगों पर कर का बोझ बढ़ाने की योजना बना रही है। मोदी ने गोवा में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान शुक्रवार को पणजी में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के मध्यम वर्ग पर कर बोझ बढ़ाने की योजना का खुले आम दावा करने के बाद मैं देश के युवा वोटर्स, युवा प्रोफेशनल्स से कहूंगा कि कांग्रेस की सोच को समझने की कोशिश करें। कांग्रेस देश में नए बन रहे निओ मिडिल क्लास की पूरी शक्ति खत्म कर देना चाहती है।Ó गोवा के हाल में दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री के कहा कि उनके बीमार रहने के दौरान राज्य में कैसे अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की गई इसे यहां के लोगों ने देखा। उन्होंने कहा, ‘पूरे देश ने देखा है कि नामदार कैसे हाल-चाल पूछने के लिए गए और बाहर क्या झूठ बोला। उस स्थिति में मनोहरजी को सफाई देनी पड़ी लेकिन नाम के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। एक इंसान जब अंतिम सांस भी गोवा के लिए जी रहा था, ऐसे समय में भी राजभवन जाकर मौका भुनाने की कोशिश कांग्रेस ने की।Ó उन्होंने कहा कि गोवा को विकास के नये ट्रैक पर लाया गया है और इसका पूरा श्रेय दिवंगत पर्रिकर और उनकी टीम को जाता है। भाजपा ही है, जिसने सरकार के विकास कार्यों को गोवा के घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। प्रधानमंत्री ने रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब भी आपको मनोहर जी की कमी महसूस हो, मैं आपके साथ हूं क्योंकि हम सबका सपना है, हम सबकी जिम्मेदारी है कि मनोहर जी के गोवा को लेकर जो सपने थे वो पूरे करने हैं और इसमें मैं भी आपका साथी हूं।Ó