
विधानसभा आम चुनाव 2018 में 7 दिसम्बर को अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने स्वीप कार्यक्रम के तहत सेल्फी कट आउट जारी किए। चुनाव सेल्फी प्रोप लांच करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने कहा कि इन कटआउट के साथ चुनाव सेल्फी लेकर इसे सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर पर हैश टैग वोट अजमेर पर शेयर कर सकते हैं। प्राप्त सभी सेल्फीज का निरीक्षण किया जाएगा। सबसे बेस्ट सेल्फी को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।