13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
महिला पर्यवेक्षकों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरु
Play video

महिला पर्यवेक्षकों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरु

—विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर होगी चर्चा
Google source verification

महिला पर्यवेक्षकों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरु
—विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर होगी चर्चा
जयपुर
समेकित बाल विकास सेवा की ओर से आज से प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं में लगी महिला पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की चुनिंदा पर्यवेक्षक प्रशिक्षण लेंगी। ये प्रशिक्षण कार्यशाला 19 मार्च तक चलेगी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नामांकित पर्यवेक्षकों का उदयपुर में आठ दिन तक प्रशिक्षण चलेगा। इसमें विभाग से जुड़ी योजनाओं खासतौर पर पोषण स्तर में सुधार, टीकाकरण, प्रसव पूर्व व पश्चात गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलने वाला जरुरी पौष्टिक आहार आदि के बारे में चर्चा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजनाओं में लगी महिला पर्यवेक्षकों की भूमिका आंगनबाड़ी केंद्र पर होने वाली सभी गतिविधियों को बेहतर बनाने में बेहद महत्वपूर्ण होती है।