जयपुर। भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने सम्राट पृथ्वी राज मूवी को राजस्थान में टैक्स फ्री करने की मांग की है। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार को ये फिल्म टैक्स फ्री कर देनी चाहिए, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग सम्राट पृथ्वी राज मूवी को देख सकें। देवनानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि गहलोत सरकार बाड़ेबंदी का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है।
देवनानी ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान के समय अजमेर उनकी राजधानी रहा था. ऐसे वीर पर पर बनी मूवी का आज श्री गणेश होने जा रहा है। देवनानी ने सरकार से मांग की है कि सम्राट पृथ्वी राज मूवी को राजस्थान में टैक्स फ्री किया जाए। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकार मूवी को पहले ही टैक्स फ्री कर चुकी है।