16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

छोटी काशी में छाया फागोत्सव का रंग

छोटी काशी कहे जाने वाली गुलाबी नगरी में फागोत्सव की धूम मची हुई है। शहर के मंदिरों में फाग का रंग परवान पर है। इसी कड़ी में सिरह ढ्योडी स्थित रामचंद्रजी के मंदिर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से फागोत्सव मनाया गया।

Google source verification

जयपुर। छोटी काशी कहे जाने वाली गुलाबी नगरी में फागोत्सव की धूम मची हुई है। शहर के मंदिरों में फाग का रंग परवान पर है। इसी कड़ी में सिरह ढ्योडी स्थित रामचंद्रजी के मंदिर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से फागोत्सव मनाया गया। ठाकुरजी का मनमोहक शृंगार किया गया। इस दौरान फाग के भजनों पर भक्तों ने जम कर नृत्य किया। इसके बाद भक्तों ने ठाकुरजी संग फूलों की होली खेली। इस मौके पर साध्वी तनुजा भारती ने कहा होली पर्व बहुत ही पावन पर्व है। होली अर्थात् आत्मा का परमात्मा के साथ एकीकरण का पर्व है।

सजा राज राजेश्वरी का दरबार:
बंध की घाटी स्थित मंदिर माताजी श्री राज राजेश्वरी में महंत मदन पुरी, बद्री पुरी, महेश पुरी व अमर पुरी के सान्निध्य में फाग उत्सव मनाया गया। इस मौके पर माताजी का शृंगार कर मनमोहक झांकी सजाई गई। स्थनीय कलाकारों ने फाग के भजनों से माता को रिझाया। उत्सव में सर्व ब्राह्मण महासभा के महामंत्री पं.विष्णुदत्त शर्मा, दस नाम गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष अमर पूरी गोस्वामी रोहित जोशी चम्पालाल, चौधरी गोविंद शर्मा कलेक्ट्री कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेश निर्मल आचार्य घनशाम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।