20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Ganagaur 2026: 21 मार्च को गणगौर पूजा | इतिहास, महत्व और पूजा विधि | Jaipur Gangaur Festival

Ganagaur 2026: 21 मार्च को गणगौर पूजा | इतिहास, महत्व और पूजा विधि | Jaipur Gangaur Festival

Google source verification

Ganagaur 2026 : गणगौर का पर्व (Gangaur Festival) 21 मार्च को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजस्थान में ये पर्व बहुत ही श्रद्धा और परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। गणगौर की पूजा विधि, व्रत नियम, मंत्र, कथा सब कुछ बहुत खास है। होली के अगले दिन से 16 दिन तक गणगौर का त्योहार मनाया जाता है। सांस्कृतिक मामलों के जानकार राजीव आचार्य ने बताया कि गणगौर के इस पर्व को लेकर क्या पौराणिक मान्यताएं हैं वहीं ज्योतिषी और अंकशास्त्री दीप्ति शर्मा ने बताया कि इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और सामूहिक पूजा की जाती हैं, मां गौरी को फूल, हल्दी और कुमकुम चढ़ाती हैं। पारंपरिक वस्त्रों, आभूषणों, मेहंदी आदि से माता का श्रृंगार किया जाता है। इस दिन जयपुर में गणगौर की राजसी सवारी Gangaur Procession Jaipur सिटी पैलेस की जनानी-ड्योढ़ी से निकलती है। राज्य के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के भव्य आयोजन होते हैं। इस वीडियो में जानिए गणगौर 2026 की सही तिथि गणगौर पर्व का इतिहास और महत्व पूजा विधि (Gangaur Puja Vidhi) जयपुर की प्रसिद्ध गणगौर सवारी Rajasthan Patrika के साथ जुड़े और राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।