14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Ganesh Chaturthi 2024: भक्तगण ध्यान दें! जयपुर के इस मंदिर में नहीं चढ़ा सकेंगे प्रसाद, देखें वीडियो

गणपति को करीब पंद्रह हजार किलो घी, शक्कर, बेसन और मेवों से बने हुए बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में ही हलवाई मिलकर कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं और आज शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। कल सवेरे छह बजे से शुरू होने वाली मोदकों की झांकी के बाद शाम को इन लड्डू का प्रसाद भक्तों को दिया जाएगा।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Sep 03, 2024

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। गणेश चतुर्थी का पर्व सात सितंबर को मनाया जाएगा। वहीं शहर के अन्य गणपति मंदिरों में भी रौनक देखते ही बन रही है। नहर के गणेशजी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। गणपति महाराज को राजशाही पोशाक धारण करवाई जाएगी।
मोती डूंगरी गणेश मंदिर की बात करें तो गणेश मंदिर में मोदकों की झांकी तैयारियां परवान पर है। इस बार गणपति को करीब पंद्रह हजार किलो घी, शक्कर, बेसन और मेवों से बने हुए बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में ही हलवाई मिलकर कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं और आज शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। कल सवेरे छह बजे से शुरू होने वाली गणपति की झांकी के बाद शाम को इन लड्डू का प्रसाद भक्तों को दिया जाएगा।
मंदिर प्रबंधन ने बताया कि चार सितंबर यानी बुधवार को मोदकों की झांकी सजाई जाएगी। इस झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगे। इस दिन मंदिर परिसर में बाहर से आया प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा। झांकी का मुख्य आकर्षण 251-251 किलोग्राम के दो विशाल मोदक होंगे। इसके अलावा 51-51 किलोग्राम के 5 मोदक, 21-21 किलोग्राम के 21 मोदक, सवा-सवा किलोग्राम के 1100 मोदक और हजारों की संख्या में अन्य छोटे मोदक रखे जाएंगे। प्रसादी को बनाने में करीब 2500 किलोग्राम शुद्ध घी, 3 हजार किलोग्राम बेसन, 9 हजार किलोग्राम शक्कर और करीब 100 किलोग्राम सूखे मेवों का उपयोग किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़