12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

gangaur 2026 : शीतलाष्टमी पर बच्चे बने दूल्हा-दुल्हन, ठहर गईं लोगों की नजरें, देखें वीडियो

राजस्थान में जो महिलाएं गणगौर की पूजा करती है, वे शीतला अष्टमी के दिन पूजा करने के लिए सज-धज कर पार्क में जाती है। साथ ही इस दिन बच्चों को भी ईसर गणगौर के रूप में सजाकर पार्क में ले जाया जाता हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Mar 12, 2026

जयपुर। शीतला अष्टमी के अवसर पर गुलाबी नगरी का माहौल बेहद अनोखा नजर आया। शहर के कई उद्यानों में ऐसा दृश्य था मानों छोटे-छोटे बच्चों की शादियां हो रही हों। कहीं नन्हे बच्चे दूल्हे के लिबास में दिखाई दिए तो कहीं बच्चियां दुल्हन बनकर सबका ध्यान आकर्षित करती नजर आईं। ढोल-नगाड़ों और गौरी मां के गीतों के बीच महिलाएं बच्चों को लेकर पार्कों में पहुंचीं। दरअसल, जो महिलाएं गणगौर की पूजा करती हैं, वे शीतला अष्टमी के दिन सज-धज कर पूजा के लिए उद्यानों में जाती हैं और बच्चों को ईसर-गणगौर के रूप में सजाकर साथ ले जाती हैं। वहां विधि-विधान से पूजा कर गणगौर माता से सुहाग की रक्षा और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है।