3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए खुशखबरी, भजनलाल सरकार दे रही है खास तोहफा-जानिए कैसे मिलेगा?

Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इसको लेकर भजनलाल सरकार ने राजस्थान की बेटियों को खास सौगात दी है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Aug 07, 2025

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को दो दिन मुफ्त यात्रा करवाने की घोषणा की है। रोडवेज बसों में महिलाओं को यह सुविधा रक्षाबंधन (9 अगस्त) एवं 10 अगस्त को राज्य की सीमा के अंदर मिलेगी। इससे पहले यह छूट केवल एक दिन (रक्षाबंधन को) की ही दी जाती थी। पहली बार दो दिन की मुफ्त यात्रा की घोषणा की गई है। वहीं जेसीटीएसएल की सभी लो फ्लोर बसों में 9 अगस्त को महिलाओं के लिए यात्रा सुविधा नि:शुल्क रहेगी।