9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Haj Yatra 2024: मदीना की सरजमीं पर सजदा करेंगे 433 यात्री, पहली उड़ान कल से, देखें वीडियो

Haj Yatra 2024

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

May 20, 2024

Haj Yatra 2024: मदीना की सरजमीं पर सजदा करने की ख्वाहिश अब पूरी होने वाली है। इस वर्ष प्रस्तावित हज यात्रा के लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 21 मई से उड़ानों की रवानगी का सिलसिला शुरू होगा। राज्य हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी महमूद अली खान ने बताया कि पहली उड़ान के लिए 358 यात्रियों ने ऑनलाइन और 75 ने ऑफलाइन रिपोर्टिंग दी। सुबह मदीना जाने वाली पहली उड़ान में एक नवजात सहित 433 यात्री प्रस्थान करेंगे। इनमें जयपुर के 169 यात्री शामिल हैं। कमेटी के चेयरमैन अमीन कागजी ने बताया कि यात्रा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, ताकि मुकद्दस सफर में यात्रियों को परेशानी न हो। हर यात्री की मदद के लिए कमेटी की टीम और खिदमतगार तैयार हैं।