मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार, 11 सितंबर से अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Rain)के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा. पूर्वी राजस्थान में 11 से 14 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद 15 से 17 सितंबर तक पूर्वी भागों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसके चलते भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.