मौसम विभाग ने आज 2 सितम्बर को 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार थोड़ी देर में जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, करौली जिले व आस-पास के क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व एक-दो दौर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजली, मेघगर्जन के संग 30-40 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।