26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dravyavati River: द्रव्यवती नदी में अशोधित सीवर रोकने का कार्य जून तक पूरा करने के निर्देश

Rajasthan News: द्रव्यवती नदी को स्वच्छ बनाने के लिए नई सीवर लाइन डालने का काम तेज। अतिरिक्त सीवर अब शोधन संयंत्र तक पहुंचेगा, द्रव्यवती नदी में प्रदूषण रोकने की तैयारी।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 15, 2026

Environment Protection: जयपुर। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव देबाशीष पृष्टि ने शनिवार को जयपुर में द्रव्यवती नदी में अशोधित सीवर के प्रवाह को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि दहलावास स्थित सीवर शोधन संयंत्र तक जाने वाली लाइन में क्षमता से अधिक सीवर पहुंच रहा था। इसके कारण अतिरिक्त सीवर को द्रव्यवती नदी में मोड़कर छोड़ा जा रहा था, जिससे नदी के जल के प्रदूषित होने की आशंका बनी हुई थी।

इस समस्या के समाधान के लिए जेडीए द्वारा नई सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। इसके माध्यम से अतिरिक्त सीवर को पहले से स्थापित 100 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले शोधन संयंत्र से जोड़ा जा रहा है, ताकि सीवर का पूरा शोधन हो सके और नदी में गंदा पानी जाने से रोका जा सके।

प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य हर हाल में जून माह तक पूरा किया जाए, ताकि द्रव्यवती नदी के जल को स्वच्छ बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल सके।