30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan weather update राजस्थान में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट
Play video

Rajasthan weather update राजस्थान में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan weather update राजस्थान में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट

Google source verification

Rajasthan weather update मौसम विभाग ने आगामी 5-6 दिन राजस्थान के दक्षिण और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

राज्य में सर्वाधिक बारिश 136 एमएम बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक बारिश 136 एमएम बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में हुई। आइएमडी ने जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी जिसका असर प्रदेश के इन हिस्सों में कहीं कहीं पूरी तरह देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सो में आगामी 5-6 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की पूरी संभावना है।

भीलवाड़ा में मूसलाधार बारिश

वहीं प्रदेश के भीलवाड़ा में शुक्रवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ। तेज बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगह 2 फीट से भी ज्यादा पानी भर गया। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी निकासी के सही इंतजाम नहीं होने की वजह से पानी भर गया। लोगों ने पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।