29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बिजली की समस्या वाले औद्योगिक क्षेत्रों ने लगेंगे जीएसएस, मंत्री ने दिए निर्देश
Play video

बिजली की समस्या वाले औद्योगिक क्षेत्रों ने लगेंगे जीएसएस, मंत्री ने दिए निर्देश

उद्योग मंत्री ने रीको परियोजनाओं की समीक्षा की  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pankaj Chaturvedi

•

Updated: 20 Oct 2022, 8:00 PM IST

जयपुर. उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने गुरुवार को रीको (राजस्‍थान स्‍टेट इंडस्‍ट्रीयल डवलपमेंट एंड इंवेस्‍टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) के अधिकारियों की बैठक लेकर कॉरपोरेशन के कार्यों की समीक्षा की।
रावत ने उद्योग भवन में आयोजित बैठक में रीको की एमनेस्टी स्कीम का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर में बनने वाले फिनटेक पार्क, पीसीपीआईआर जैसे विशेष प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान वर्षा पश्चात औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क व नालियों के मरम्मत संबंधित कार्य शुरू करने, औद्योगिक संगठनों से किये गये संवाद एवं प्राप्त स्थानीय समस्याओं के निस्तारण प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

रावत ने अधिकारियों से जिलों के औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जिलेवार जानकारी ली और आगे की कार्य योजना जानी। उन्होंने बिजली की समस्या वाले औधोगिक क्षेत्रों में जीएसएस लगवाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक एवं अन्य परियोजनाओं को पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने रीको के नवाचारों, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बजट घोषणाओं की अनुपालना में स्थापित किए जाने वाले औधोगिक क्षेत्रों की स्थिति, औधोगिक क्षेत्रों के विकास एवं रखरखाव के लिए वर्ष 2022-23 की बजट प्रावधान की उपलब्धि, बजट घोषणा की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

रीको प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते ने सीतापुरा में बनने वाले प्लग एंड प्ले सेंटर, फिनटेक पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क (बोरावास), राजस्थान पेट्रोजोन (पीसीपीआइआर-पैट्रोलियम केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल इन्वेस्टमेंट रीजन, पचपदरा बाड़मेर), भूखंडों का आवंटन और ई नीलामी, नए औद्योगिक क्षेत्रों का शिलान्यास व लोकार्पण, रीको एमनेस्टी योजना, उधमियों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराया।

इस अवसर पर रीको के सलाहकार, इंफ्रा अरुण गर्ग ने पीपीटी प्रेजेंटेशन देकर रीको से जुड़ी जानकारी साझा की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।