23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Sonia Gandhi का Rajya Sabha Nomination क्या Congress के लिए नुकसान?
Play video

Sonia Gandhi का Rajya Sabha Nomination क्या Congress के लिए नुकसान?

Sonia Gandhi का Rajya Sabha Nomination क्या Congress के लिए नुकसान?

Google source verification

ऐसे वक़्त जब LokSabha Election की घोषणा होने में कुछ ही हफ़्ते रह गए हैं, पूर्व कांग्रेस प्रमुख Sonia Gandhi ने आने वाले RajyaSabha Election के लिए राजस्थान से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। ये फ़ैसला ऐसे वक़्त आया है जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और इस यात्रा की टाइमिंग को लेकर आलोचना हो रही है, ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत की भविष्यवाणी की जा रही है, एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ना जारी है और विपक्षी इंडिया अलायंस की पार्टियों के बीच सीटों पर तालमेल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ पत्रकारों ने सोनिया गांधी के फ़ैसले को “एक युग का अंत” बताया, और कहा कि ये फ़ैसला कांग्रेस और विपक्ष के लिए “नुक़सान” है। “न सिर्फ़ कांग्रेस, बल्कि विपक्ष के लिए भी सोनिया गांधी का लोकसभा में रहना हौसला बढ़ाने वाला था। वो विपक्ष की ओर से अपनी बात रखती थीं। ये फ़ैसला उन्हें सीधी चुनावी राजनीति से ऐसे वक़्त दूर ले जाएगा जब कांग्रेस का पतन हो रहा है।”