24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहाना
Play video

राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहाना

पिकनिक स्पॉट पर उमड़े लोग उमस, गर्मी से मिली राहत
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jul 26, 2024

जयपुर. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण पश्चिमी मानसून जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बना कम वायुदाब का क्षेत्र परिसंचरण तंत्र में बदलने के साथ ही मानसूनी मेघ प्रदेश के कई जिलों में छा गए हैं। राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे से रूक-रूक कर रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है और मौसम सुहावना होने पर लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सुबह ऑरेंज अलर्ट जारी कर अगले तीन घंटे में जयपुर, दौसा और भरतपुर जिले में कहीं-कही एक दो दौर भारी बारिश के होने की चेतावनी दी है। वहीं झुंझुनूं, अलवर, सीकर, टोंक, अजमेर, नागौर और करौली जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। दौसा में नीलकण्ड महादेव की पहाडिय़ों पर झरने चले, जिनमें लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं अन्य स्थानों पर भी पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ नजर आई।

रिमझिम बारिश से गुलाबीनगर तर
सावन मास में रिमझिम बौछारों ने पिछले 24 घंटे में गुलाबीनगर को जमकर तर कर दिया है। कल दोपहर से लेकर देर रात तक बौछारों का दौर चला। आज सुबह शहरवासी जब सोकर उठे तो रिमझिम बूंदाबांदी ने मानों लोगों का स्वागत किया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जयपुर समेत प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।