20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जेडीए बांटेगा इस बार फलदार पौधे

राजधानी में इस मानसून में सघन पौधारोपण होगा। इसे लेकर दोनों नगर निगमों के साथ जेडीए और राजस्थान आवासन मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। जेडीए इस बार मुख्य मार्गों के साथ कॉलोनियों भी पौधे लगाएगा। वहीं नगर निगम प्रशासन लोगों को पौधे बांटेगा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 08, 2023

जयपुर। राजधानी में इस मानसून में सघन पौधारोपण होगा। इसे लेकर दोनों नगर निगमों के साथ जेडीए और राजस्थान आवासन मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। जेडीए इस बार मुख्य मार्गों के साथ कॉलोनियों भी पौधे लगाएगा। वहीं नगर निगम प्रशासन लोगों को पौधे बांटेगा। जबकि आवासन मंडल अपनी विभिन्न योजानाओं में 90 हजार से अधिक पौधे लगाएगा।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम इस बार शहर में 75 हजार पौधे लगाएगा। इसमें मुख्य मार्गों के साथ उद्यानों में पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पार्षदों के माध्यम से जनता को पौधे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। निगम प्रशासन इस बार छायादार पौधों के साथ फलदार पौधे बांटने की तैयारी कर रहा है।

हैरिटेज नगर निगम इस मानसून में छायादार के साथ इस बार फलदार पौधे लगाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर निगम प्रशासन की तैयारियों के अनुसार इस बार लोगों को भी अपने घरों में फलदार पौधे लगाने के लिए दिए जाएंगे। निगम प्रशासन की मानें तो लोग अपने घरों में छायादार या फलदार पौधा लगाना चाएगा, उन्हें निगम पौधे उपलब्ध करवाएगा।