20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

पारे की चाल तेज, उमस कर रही बेहाल

प्रदेश में बीते चार दिन से पारे में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी और उमस बेचैन कर रही है। वहीं अगले 48 घंटे में प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में फिर से राहत की बौछारें गिरने वाली हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां तेज होने पर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 24, 2023

जयपुर। प्रदेश में बीते चार दिन से पारे में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी और उमस बेचैन कर रही है। वहीं अगले 48 घंटे में प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में फिर से राहत की बौछारें गिरने वाली हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां तेज होने पर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। फिलहाल पारे की बढ़ती चाल के साथ उमस और गर्मी ने प्रदेशवासियों को बेहाल कर दिया है।

अगले 24 घंटे में तेज होंगी प्री मानसून गतिविधियां

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के कारण प्रदेश में आर्द्रता में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते उमस का जोर बना रहा है। हालांकि प्रदेश के श्रीगंगानगर और फतेहपुर में पारा 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ है जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में अब भी दिन का तापमान सामान्य से एक दो डिग्री तक अधिक दर्ज हो रहा है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के करीब 25 से ज्यादा जिलों में फिर से बादलवाही रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

30 जून तक मानसून की एंट्री संभव

मौसम विभाग ने आगामी 28 से 30 जून तक प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून की प्रदेश में दस्तक होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं प्री मानसून बारिश का दौर भी आगामी 2 जुलाई तक रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज शुष्क रहने की आशंका है।

जुलाई का पहला पखवाड़ा शुष्क रहने की आशंका

मानसून की एंट्री के बाद प्रदेश में जुलाई माह का पहला पखवाड़ा सूखा बीतने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहले पखवाड़े में विंड पैटर्न में बदलाव और कुछ जिलों में उच्च वायुदाब क्षेत्र बनने पर पारे में बढ़ोतरी होने और फिर से गर्मी और उमस महसूस होने की संभावना है। हालांकि जुलाई माह के दूसरे पखवाड़े में प्रदेशभर में मानसून सक्रिय होने व झमाझम बारिश होन की उम्मीद है।

पारे में रहा उतार- चढ़ाव

दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद प्रदेश में रात के तापमान में अब भी उतार चढ़ाव बना रहा है। कुछ जिलों में अब भी रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज हो रहा है। सिरोही में बीती रात पारा 22.4 डिग्री रहा। जबकि कोटा और चूरू में रात में तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में बीती रात सर्वाधिक 32.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड हुआ। जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 36. 8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।