जयपुर। डाला छठ महापर्व प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। बिहार समाज के लोगों ने सवेरे ही नदियों व तालाबों पर स्नान कर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। जोधपुर के रातानाडा गणेश मंदिर के पास बने तालाब पर बिहार समाज के लोग एकत्र हुए। इस मौके पर महिला-पुरुषों से तालब में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। आज सवेरे छठ के समापन पर सप्तमी की सुबह महिलाओं व पुरुषों ने भगवान सूर्यदेव की पूजा की।
जयपुर में सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर आज त्यागी व्रतियों ने उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया। गलता तीर्थ सहित शहर में कई जगहों पर बिहार समाजबंधु और उत्तरांचल के श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया। इस दौरान गलता तीर्थ, कानोता बांध, किशनबाग व दुर्गा विस्तार कॉलोनी आदि जगहों पर मेले का महौल रहा, महिलाओं ने गीतों व भजनों के माध्यम से छठ मैया और सूरज भगवान का गुणगान किया। इससे पहले रात्रि को जागरण का आयोजन हुआ। इसके साथ ही डाला छठ पर्व पर सम्पन्न हुआ।