10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
जयपुर शहर कांग्रेस की चाय पर जन चर्चा शुरू
Play video

जयपुर शहर कांग्रेस की चाय पर जन चर्चा शुरू

भाजपा के कुशासन पर शुरू हुई चाय पर जन चर्चा ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थड़ी-दुकानों पर की चर्चा

Google source verification

जयपुर।
राज्य के सरकार के कथित कुशासन के विरोध में में आज जयपुर शहर जिला कांग्रेस ने चाय पर जन चर्चा कार्यक्रम शुरू किया। आज सुबह साढ़े सात बजे शहर के अलग-अलग इलाकों, और सभी 91 वार्डों में कांग्रेस नेताओं ने चाय की दुकानों और थड़ियों पर भाजपा कुशासन का अंत करने का संकल्प लेते हुए चाय पर जनचर्चा कार्यक्रम शुरू किया। चाय पर जनचर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा सरकार द्वारा जनता के साथ किए गए धोखे से अवगत कराकर लोगों से कांग्रेस को समर्थन की अपील की।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने एमआई रोड स्थित एक चाय की दुकान पर बैठक कर लोगों से जन चर्चा की। जनचर्चा के दौरान खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार प्रचार सामग्री के आधार पर चुनाव नहीं लड़कर मुददों के आधार पर चुनाव लड़ेगी।

आज कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर, किसान और विद्यार्थी सरकार के धोखे, जुल्म और भ्रष्टाचार से परेशान है। प्रदेश में व्यापारियों और किसानों को जिस तरह से ठगा गया, वो सबके सामने हैं।

उन्होंने कहा कि आज कृषि कार्यों में काम आने वाले औजारों, फव्वारे, पाइप पर 12 प्रतिशत जीएसटी है, जबकि प्रदेश में 18 प्रतिशत जीएसटी वसूल की जा रही है। चीनी पर मंडी टैक्स वसूला जा रहा है, सरकार के विभागों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इन्हीं सब मुद्दों के आधार पर रोजाना चाय पर जनचर्चा कर जनता से भाजपा सरकार को विदा कर कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील करेंगे।