
Jaipur Metro Phase 2 जयपुर शहर के विकास को बड़ी रफ्तार देने वाला अहम फैसला सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जयपुर मेट्रो के फेज-2 को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार इस परियोजना पर लगभग ₹13,000 करोड़ खर्च होंगे। यह नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर करीब 41 किलोमीटर लंबा होगा, जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक बनाया जाएगा। यह एयरपोर्ट को भी जोड़ेगा। 41 KM लंबा मेट्रो कॉरिडोर 34 KM एलिवेटेड ट्रैक जयपुर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी 5.5 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट