15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

jaipur news: गोविंददेवजी मंदिर में पंच कुुंडीय गायत्री महायज्ञ : यजमानों ने हवन कुंड में दी आहुतियां, गूंजे वेदमंत्र

आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में रविवार सुबह मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन में हुआ।

Google source verification

जयपुर. आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में रविवार सुबह मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन में हुआ। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी व गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा के विद्वानों की टोली ने वैदिक विधि विधान से यज्ञ संपन्न करवाया। इस दौरान मंदिर परिसर वेदमंत्रों से गुंजायमान हो गया। ज्यादा से ज्यादा लोग यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सकें इसलिए यज्ञ पूरी तरह निशुल्क रखा गया था। यज्ञ सामग्री भी शक्तिपीठ की ओर से ही उपलब्ध करवाई गई थी। यज्ञ में हिस्सा लेने के लिए किसी प्रकार के पंजीयन और टोकन की व्यवस्था नहीं रखी गई।

वेदमाता गायत्री, गोविंददेवजी और गुरु सत्ता के षोडशोपचार पूजन के बाद यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके बाद गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की गई। करीब दो घंटे तक चले महायज्ञ में विष्णु, गायत्री, कृष्ण गायत्री और राधा गायत्री मंत्र से विशेष आहुतियां प्रदान की गई। यजमानों से एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने के संकल्प के साथ पूर्णाहुति करवाई गई। श्रद्धालुओं को यज्ञ के ज्ञान प्रसाद के रूप में श्रेष्ठ साहित्य भेंट किया गया। इस मौके पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा व हवामहल से विधायक बालमुकुंदाचार्य मौजूद रहे।