जयपुर। प्रदेश में कोहरे के साथ-साथ मावठ का दौर भी चल रहा है। इससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मावठ होने से प्रदेश में सर्दी तेज हो गई। इस कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। मावठ होने से किसानों की फसल में पानी देने की चिंता दूर हुई। वहीं मावठ से सर्दी का जोर बढ़ गया।
सुनेल कस्बे में शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। वहीं सुबह करीब सवा आठ बजे से मावठ की बारिश से मौसम बदल गया। कस्बे में एका एक बारिश का दौर शुरू हुआ जो लगातार जारी है। बारिश व हवा से मौसम सर्द हो गया। मावठ की बारिश से सडक़ों पर पानी बह निकाला। वहीं किसान सत्यनारायण शर्मा, मुकेश शर्मा आदि किसानों ने बताया कि मावठ की बारिश से गेंहू, चना, सरसों आदि फसलों में फायदा है तो अफीम की फसल में नुकसान भी हैं।
इसी प्रकार रटलाई कस्बे में पिछले तीन दिनों से खराब मौसम रहा। वहीं शुक्रवार सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी जारी थी। सवेरे 9 बाद करीब 5 मिनट तक तेज बारिश हुई। इस मावठ कई प्रकार की फसलों को फायदा होगा, लेकिन लगातार नामी वह बारिश के कारण फफूंदी से फसली खराब होने की भी आशंका बनी हुई है।