10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
नए वर्ष के स्वागत के लिए तैयार जयपुर
Play video

नए वर्ष के स्वागत के लिए तैयार जयपुर

नए वर्ष के स्वागत के लिए तैयार जयपुर

Google source verification


आज साल का आखरी दिन है। रात 12 बजे नए साल को मनाने के लिए जयपुरवासी भी तैयार है। जयपुर में नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक आएं है। शहर के बाजार भी नए साल के लिए सज गए है। होटल के बैंक्वेट हॉल में प्लोर डीजे, गीत-संगीत के अलावा व्यंजन परोसने को तैयार है। इसी के साथ होटल,रेस्टोरेंट में नये साल के जश्न के लिए लाइव डीजे, लाइव बैंड, लाइव सिंगिंग, बैंड के प्रोग्राम भी आयोजित होगें। इसी के साथ शॉपिंग मॉल्स में भी नए साल को लेकर सजावट करने के साथ ही कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 


दूध के साथ नए वर्ष की शुरूआत

नववर्ष की शुरूआत दूध पिलाकर होगी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर आज जगह जगह लोगों को नि:शुल्क दूध पिलाया जाएगा। राजस्थान युवा छात्र संस्था एवं इंडियन अस्थमा केयर सोसायटी की ओर से राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर शाम 6 बजे से दूध का वितरण किया जाएगा। वहीं जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की ओर से नववर्ष की शुरुआत दूध के साथ की जाएगी। एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक शशिकांत शर्मा ने बताया कि एक जनवरी को एसएमएस अस्पताल के चरक भवन के मुख्य गेट पर नववर्ष की शुरुआत दूध के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तो राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से पानीपेच तिराहे आरपीए रोड पर एक शाम संगीत के नाम कार्यक्रम में आज दूध वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक दुर्गेश शर्मा ने बताया कि एक शाम संगीत के नाम कार्यक्रम के साथ दुग्ध वितरण होगा इसके साथ ही एसएमएस अस्पताल के बाहर डॉक्टर्स दूध पिलाकर नशामुक्ति का संदेश देंगे।तो सेक्टर 5 विद्याधर नगर में दुग्ध महोत्सव व श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


पुलिस भी तैयार


नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कोई शराब पीकर वाहन चलाते या हुड़दंग करता मिला तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने नशे में वाहन नहीं चलाने और सड़कों पर हुड़दंग रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। मालवीय नगर, जीटी,जेएलएन रोड,एमआई रोड सहित होटल और बॉर के बाहर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता रहेगा। इसी के साथ यातायात पुलिस की टीमें भी तैनात की है। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि नववर्ष की उमंग और उल्लास की आड़ में हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी यातायात लवली कटियार ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की गिरफ्तारी के साथ उनके ड्राइविग लाइसेंस निरस्त करवाने की कार्रवाई भी की जाएगी।