जयपुर। राजस्थान पत्रिका की ओर से जवाहर सर्कल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज के ईस्ट लॉन में 27 और 28 सितंबर को विमल इलायची पत्रिका महारास डांडिया महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में प्रतिभागियों को बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट मेल डांसर समेत कई पुरस्कार दिए जांएगे। महोत्सव का फूड कोर्ट दो दिन तक देश-विदेश के लजीज व्यंजनों से महकेगा। शहर में 8 सेंटर्स पर महोत्सव के टिकिट मिलेंगे, जिसका समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। डांडिया महोत्सव पावर्ड बॉय केजीके रियलिटी है। महोत्सव में को-स्पॉन्सर मदर डेयरी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। ब्रेवरीज पार्टनर कोको कोला है। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर रॉयल लक्ष्मी पैलेस है। वॉयस ऑफ महारास 95 एफएम तड़का है।